विश्व साइकिल दिवस पर साईकिल रेस का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केन्द्र जालोर के निर्देशानुसार विश्व साइकिल दिवस पर गांवड़ी में साइकिल रेस का आयोजन हुआ, जिसमें बागोड़ा क्षेत्र के कई गांवों के युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पं.स. सदस्य आम्बाराम राजपुरोहित ने बताया कि साइकिल चलाने से पर्यावरण संरक्षण को संबल मिलता है तथा शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है, वहीं पुर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रकाश कुमार ने कहा कि साइकिल का उपयोग सस्ता और सरल होता है तथा स्वास्थय और पर्यावरण के लिए लाभदायक होता है। इस अवसर पर फिट इण्डिया पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमे प्रथम जीतेन्द्र कुमार, द्वितीय सचिन एवं तृतीय स्थान पर राजू राम रहे। इस दौरान साईकिल रेस का भी आयोजन हुआ, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रामीण बगाराम, राजूराम, कदम सिंह, कमलेश, जितु, अंकित, सहित कई युवा व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!