पीटीईटी 2026: जिला समन्वयकों का ब्रीफिंग सत्र आयोजित, 14 जून को होगी परीक्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा (श्रीराम इंदौरिया): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु 14 जून को आयोजित होने वाली प्री टीचर एंट्रेंस टेस्ट (पीटीईटी) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। ब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु प्रो.बीएल वर्मा ने सभी जिला समन्वयकों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। पीटीईटी समन्वयक प्रो.क्षमता चौधरी ने जिले के अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देशों का भली भांति अध्ययन करने की सलाह दी। सह समन्वयक डॉ.रवि गुप्ता ने ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परीक्षा की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिला समन्वयकों के प्रश्नों के जवाब देते हुए उनका समाधान किया गया। प्रदेश के सभी 41 जिलों से कुल 1 लाख 26 हजार 660 परीक्षार्थी इस परीक्षा हेतु पंजीकृत हैं। परीक्षा में पुख्ता सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं। समन्वयकों को जिला तथा पुलिस प्रशासन से सामंजस्य स्थापित करने के लिए निर्देश दिये गए, जिससे परीक्षा का सफल प्रबंधन किया जा सके। परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे रहेगा तथा अभ्यर्थियों का अंतिम प्रवेश प्रातः 8.30 बजे तक ही होगा। सभी केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक्स जांच की जाएगी। ब्रीफिंग सत्र निदेशक प्रो.अरुण कुमार, आयोजन समिति सदस्य प्रो.सुबोध कुमार, कुलसचिव डॉ.पूर्वा अग्रवाल तथा डॉ.सुरेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!