झुझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु डॉ.सतीश पूनियां एवं श्रीमती (डॉ.) अल्का गुर्जर को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में विधायक कार्यालय, अग्रसेन सर्किल, झुंझुनूं पर विधायक राजेन्द्र भाम्बू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने दोनों घोषित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ.सतीश पूनियां एवं डॉ.अल्का गुर्जर का अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण राजस्थान की आवाज को राज्यसभा में प्रभावी रूप से मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर जनहित में कार्य कर रही है और राज्यसभा में मजबूत प्रतिनिधित्व से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए दोनों प्रत्याशियों की विजय की कामना की।
विधायक भांभू ने राज्यसभा के लिए नामित सतीश पूनिया व अल्का गूजर को दी अग्रिम बधाई
By -
June 04, 2026
0
Tags: