जिला परिषद सदस्य राज अहलावत ने तेजाजी मन्दिर में 1 लाख रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी में बाईपास रोड. के पास राज अहलावत आवास पर निवर्तमान जिला परिषद सदस्य राज अहलावत ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 1 लाख रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शॉल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष सूबे. विरेन्द्र कोठारी, जिला महासचिव सत्यनारायण बैद, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष हरपाल पूनियां ने शॉल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसी मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रभारी रिटायर्ड प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने निवर्तमान जिला परिषद सदस्य राज अहलावत का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोक देवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!