चिड़ावा के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा के बड़े भाई का निधन, 19 जून को होगी शोक बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष शर्मा को भ्रातृत्व शोक हुआ है। उनके बड़े भाई श्री नगेन्द्र शर्मा (71) का 11 जून को मुंबई के अंधेरी इलाके में आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन के समाचार से चिड़ावा सहित स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व.नगेन्द्र शर्मा अपने पीछे अपनी पत्नी और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 *मधुसूदन फार्म हाउस पर होगी शोक बैठक* 

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 19 जून, शुक्रवार को एक शोक बैठक (श्रद्धांजलि सभा) का आयोजन किया गया है। यह शोक बैठक सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन फार्म हाउस पर सायं 4 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!