मोहर्रम के त्यौंहार को लेकर शांति समिति की बैठक: जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आगामी 26 जून को मोहर्रम के त्यौंहार को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने शांति समिति की बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने तथा ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में ताजिया मार्गों पर विद्युत तारों, पेड़ों की शाखाओं, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सुझावों पर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोहर्रम जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें
 पुलिस विभाग को पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से जुलूसों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने सभी ताजियादारों एवं नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, झुंझुनू एसडीएम कौशल्या बिश्नोई समेत संबंधित अधिकारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!