19 जून को इन स्थानों पर आयोजित होंगे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि शुक्रवार, 19 जून को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

*19 जून को यहां होंगे ग्रामीण सेवा शिविर*

झुंझुनूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाकरा, उदयपुरवाटी की मणकसास, अलसीसर की हरिपुरा एवं चुड़ैला, बुहाना की घसेड़ा, सिंघाना की गाड़ाखेड़ा, पिलानी की देवरोड़, चिड़ावा की किशोरपुरा, मंडावा की सीगड़ा, खेतड़ी की पपुरना एवं रसूलपुर, नवलगढ़ की नवलड़ी एवं कैरू, सूरजगढ़ की भावठड़ी तथा टोडी गुड़ा की भोड़की ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

*19 जून को यहां होंगे शहरी सेवा शिविर*

नगर पालिका जाखल के वार्ड संख्या 5, विद्या विहार पिलानी के वार्ड संख्या 10, मुकुंदगढ़ के वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8, उदयपुरवाटी के वार्ड संख्या 9 एवं 10, सिंघाना के वार्ड संख्या 11 एवं 12, खेतड़ी के वार्ड संख्या 6, बुहाना के वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6, बगड़ के वार्ड संख्या 5, मंडावा के वार्ड संख्या 5 एवं 6, चिड़ावा के वार्ड संख्या 9 एवं 10, पिलानी के वार्ड संख्या 9 एवं 10, सुल्ताना के वार्ड संख्या 5, सूरजगढ़ के वार्ड संख्या 5, झुंझुनूं के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12, डूंडलोद के वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6, मण्ड्रेला के वार्ड संख्या 5 एवं 6 तथा नवलगढ़ के वार्ड संख्या 9 एवं 10 में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!