सूने मकान पर चोरों का धावा: 18 लाख नकद व डेढ़ किलो चांदी ले उड़े, क्षेत्र में मचा हड़कंप

AYUSH ANTIMA
By -
0


पीपलू (लालचंद माली): बरौनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे 18 लाख रुपये नकद तथा करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार भैरूलाल पुत्र हरदेव बैरवा निवासी बैरवा मोहल्ला, रामदेवजी मंदिर के पीछे, सोहेला के मकान में यह चोरी हुई। वारदात के समय घर पर केवल एक बुजुर्ग मौजूद थे। परिवार के कुछ सदस्य बीमार बच्चे के उपचार के लिए अस्पताल गए हुए थे, जबकि अन्य परिजन टोंक स्थित अन्नपूर्णा डूंगरी में आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में घुस गए और अनाज रखने वाली लोहे की कोठी में सुरक्षित रखे 18 लाख रुपये नकद, करीब एक किलो चांदी के आभूषण तथा आधा किलो चांदी की कनकती चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाने के एएसआई सुरेन्द्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। रात के समय हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!