काठुवास (राहुल शर्मा): राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री लेखराम ठेकेदार जी की 17वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव काठुवास में श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। बहरोड़ स्थित निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।
*सुबह से लगा रहा श्रद्धांजलि देने वालों का तांता*
पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह से ही जूली परिवार के निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने परिवारजनों के साथ पिता स्व.लेखराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
*जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने किया नमन*
श्रद्धांजलि सभा में कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर विशेष रूप से पहुंचे और स्व.लेखराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व.लेखराम ठेकेदार सादगी, ईमानदारी और सेवा भावना के प्रतीक थे। सामाजिक सरोकारों से जीवनभर जुड़े रहकर उन्होंने क्षेत्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया।
*वक्ताओं ने याद किया व्यक्तित्व*
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व.लेखराम जी के दिए संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके पुत्र टीकाराम जूली आज प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित हैं। सभी ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।