पावटा (राहुल शर्मा): सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था राजस्थान की कोटपूतली-बहरोड़ जिला इकाई की बैठक शनिवार को आरएल भवन में जिलाध्यक्ष ख्यालीराम सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार करते हुए पावटा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।
*बाबूलाल सैनी को मिली ब्लॉक की कमान*
बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से भांकरी निवासी बाबूलाल सैनी को पावटा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही प्रकाश चंद सैनी को महासचिव एवं पावटा निवासी रामेश्वर प्रसाद सैनी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
*सामाजिक एकता पर दिया जोर*
जिलाध्यक्ष ख्यालीराम सैनी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के कर्मचारी-अधिकारियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए काम करना है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सैनी ने कहा कि वे समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को ब्लॉक स्तर पर मजबूत बनाएंगे।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर नरेंद्र कुमार सैनी, बनवारी लाल सैनी, राजकुमार सैनी, जगदीश प्रसाद माली, कमलेश टांक सहित समाज के अनेक कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समाज के उत्थान और युवाओं को शिक्षा-रोजगार से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।