बीकानेर: मानस प्रचार समिति, लखोटिया चौक की ओर से 17 से 25 मई तक करवाए जाने वाले नवाह्न पारायण पाठ की शुरुआत 16 मई को निकलने वाली शोभायात्रा से होगी।शोभायात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं एक ही कलर की साड़ी में और सिर पर श्रीरामचरित मानस की पुस्तकें रखकर चलेगी। यह शोभायात्रा 16 मई की शाम को 6 बजे एमएम ग्राउंड के पास स्थित श्रीराम मंदिर से शुरू होगी। श्रीराम मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा दो नंबर थाने के आगे से होते हुए धर्मनगर द्वार होते हुए कथा स्थल नृसिंह सत्संग उद्यान पहुंचेगी। यहां अगले दिन यानी 17 मई को जोधपुर के सुशील आसोपा एंड पार्टी की ओर से 25 मई तक नवाह्न पारायण के पाठ दोपहर 2 से 7 बजे तक किए जाएंगे। आयोजन समिति की ओर से नवाह्न पारायण पाठ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों की और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है। आयोजन समिति के राजेन्द्र पुरोहित और बलभद्र व्यास ने बताया कि पुरूषोत्तम मास में होने वाले नवाह्न पारायण पाठ में शामिल होने के लिए जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, जोधपुर आदि जगहों से करीब पांच दर्जन लोगों के आने की स्वीकृति अभी तक मिल चुकी है। 17 मई से शुरू होने वाले नवाह्न पारायण पाठ के पहले दिन निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को आयोजकों की ओर से साड़ी का वितरण किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि 251 महिलाओं को साड़ियां वितरित की गई। साड़ी कथा स्थल नृसिंह सत्संग उद्यान में किया।
*सुंदर कांड पाठ 15 मई को*
मानस प्रचार समिति, लखोटिया चौक की ओर से विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित नृसिंह सत्संग उद्यान में 15 मई को सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। शाम 7 बजे शुरू होने वाले सुंदरकांड पाठ नरेश पुरोहित एंड पार्टी के पाठी करेंगे। सुंदरकांड पाठ से पहले राम दरबार सजाया जाएगा।