निवाई (लालचंद माली): केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए 12 से 20 जून तक जन कल्याणकारी शिविर आयोजित होंगे। जिनके सफल संचालन हेतु जिला एवं उपखण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार गठित समिति में निवाई उपखण्ड संयोजक की जिम्मेदारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा को सौंपी गई है। संयोजक रमाकान्त शर्मा शिविरों के सफल संचालन, योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का समन्वय करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। शिविर की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों को लेकर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
3/related/default