हिंडौनसिटी/करौली (मोहन पाठक): रविवार, 21 जून को हिंडौन सिटी ब्लॉक पर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग अभ्यास में शामिल 380 पुरुष, 135 महिला, कुल 515 योग साधकों ने योग अभ्यास किया। कार्यक्रम में एसडीएम, एएसपी, बीडीओ एवं आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ.मुनेश मीणा उपस्थित रहे। योग अभ्यास अनुभवी योग प्रशिक्षक योगाचार्य डॉ.विशेष पाठक, योग प्रशिक्षक महिला अध्यापिका काजल पाठक ने करवाया। योग अभ्यास में शामिल सभी साधकों को "योग अनुशासन फाउंडेशन" की तरफ से केला, छाछ और पानी की व्यवस्था की गई।
3/related/default