प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में की उनके स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु की कामना*

AYUSH ANTIMA
By -
0



करौली (मोहन पाठक): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जीतू शुक्ला प्रदेश सह संयोजक निधि एवं शोध भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के सानिध्य में करौली गणेश गेट स्थित मंगलमूरति श्री गणेश जी महाराज के मंदिर में युवाओं ने पूजा अर्चना करके सफल, सुमंगल और निरंतर प्रगतिशील कार्यकाल के लिए प्रार्थना की और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लम्बे और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक जीतू शुक्ला ने बताया की देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया है, जो सबसे लम्बा कार्यकाल होगा। 10 जून को प्रधानमंत्री के रूप में उनको 4399 दिन हों गए, जो सर्वाधिक है और भारतीय राजनीती में एक नया कीर्तिमान उन्होंने अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही स्वतंत्र भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का 64 साल का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है और इस दौरान 146 करोड़ की जनसंख्या का नेतृत्व मोदी ने किया है और ऐसी अनेको उपलब्धि उनके नाम शुमार हों गई है, जो अपने आप में अनोखी है, चाहे 58 करोड़ से अधिक जनधन बैंक खाते या उज्जवला में 11 करोड़ गरीबों को एलपीजी कनेक्शन हों या देश की सुरक्षा और सम्मान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक हों या स्वास्थ्य सेवाओं में शुमार आयुष्मान भारत योजना, ऐसे अनेको कार्यों से विश्व पटल पर भारत की छाप छोड़ी है। इस वजह से देश प्रदेश में आयोजित 12 वर्ष उपलब्धि के कार्यक्रम की कड़ी में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी सहित युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा द्वारा युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्त्ता को अलग अलग मंदिरो पर जाके पूजा अर्चना कर के देश की तरक्की व मोदी के सफल कार्यकाल व लम्बे स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!