प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, राष्ट्र की समृद्धि की कामना

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्व सांसद देवजी पटेल ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर एवं सती दाक्षायणी माताजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर देवजी पटेल ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत पालड़ी सोलंकियां एवं वीर शिरोमणि रूपाजी धाम, किलवा में प्रबुद्धजनों से संवाद किया। उन्होंने धर्म, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए जनसुझाव भी प्राप्त किए। देवजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता महत्वपूर्ण है। जनसंवाद और जनसंपर्क के माध्यम से प्राप्त सुझाव एवं आशीर्वाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी और महत्वपूर्ण योगदान हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!