बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मंदिर चोरी की वारदातें लगातार: 12 दिन में 36 चांदी के छतर उड़ाए, CCTV में नकाबपोश चोर कैद

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मंदिरों से चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में पुष्करणा बास के आगे गांव की कांकड़ स्थित खेजड़ी बालाजी मंदिर में चोरों ने 12 दिन में दूसरी बार ताले तोड़े। बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर करीब 2 दर्जन यानी 20 चांदी के छतर चोरी कर लिए। इससे पहले 9 जून को दिन में इसी परिसर में बने दूसरे बालाजी थान से लगभग 16 चांदी के छतर चोरी हो चुके थे। इस तरह कुल 36 छतर चोरी हो गए हैं।
पुजारी सुगनदास स्वामी ने प्रशासक जसवीर सारण और ग्रामीणों को सूचना दी। सदस्यों ने मंदिर प्रांगण का CCTV फुटेज निकाला। फुटेज में 9 जून की चोरी के दौरान चेहरा नकाब बांधकर आया व्यक्ति ताला तोड़कर वारदात करता नजर आया। जसवीर सारण ने पुलिस को सूचना दी। ASI सुरेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ सुबह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुजारी सहित ग्रामीण ग्रामीण थाने पहुंचकर चोरी की परिवाद देकर मामला दर्ज करवाएंगे। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ितों ने चोरी गया माल बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!