बीडीयूसीए-रेल सलाहकार समिति ने रेल मंत्री से की मुलाकात: बीकानेर से 6 नई ट्रेनों की मांग, वंदे भारत-तिरुपति एक्सप्रेस प्रमुख

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): रेल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की मांग को लेकर बीकानेर जिला उद्योग संघ BDCA और रेल उपयोगकर्ता समितियों के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संयुक्त मांग पत्र सौंपा। जेडआरयूसी सदस्य नरेश मित्तल, डीआरयूसी सदस्य व बीडीयूसीए अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, अनंतवीर जैन, संपत पारीक, एडवोकेट अशोक बोबरवाल, पंकज अग्रवाल और अनिल शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल में हिस्सा लिया। प्रतिनिधियों ने लालगढ़ से साबरमती एक्सप्रेस शुरू करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार भी जताया।

*मांग पत्र में रखी ये मांगे* 

* बीकानेर-जयपुर वंदे भारत: व्यापारी-उद्योगपतियों के रोजाना आवागमन को देखते हुए बीकानेर-जयपुर वंदे भारत चलाने की मांग। इससे इंटरसिटी ट्रेन की कमी पूरी होगी और रेलवे का राजस्व बढ़ेगा।
* बीकानेर-कालका वाया चंडीगढ़: अभी बीकानेर से कालका-चंडीगढ़ सीधी ट्रेन नहीं है। बाड़मेर से कालका ट्रेन पहले LBH रेक से चलती थी, अब बाड़मेर-ऋषिकेश हो गई है। बीकानेर से कालका वाया चंडीगढ़ नई ट्रेन चलाने का अनुरोध।
* बीकानेर-उदयपुर साप्ताहिक: बीकानेर-उदयपुर सीधी रेल सेवा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी। वाया फुलेरा साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग।
* बीकानेर-तिरुपति सुपरफास्ट: बीकानेर संभाग से 30 हजार लोग तिरुपति क्षेत्र में कार्यरत हैं। दर्शनार्थियों की संख्या भी अधिक है, पर सीधी ट्रेन नहीं। साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग।
* बीकानेर-हरिद्वार दैनिक व विस्तार: अभी हरिद्वार ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है। इसे रोजाना चलाकर समय शाम 6:30 बजे किया जाए ताकि अस्थि विसर्जन-पूजा के बाद वापसी हो सके। ट्रेन को योग नगरी तक बढ़ाने से बीकानेर-हिसार DMU का रेक भी सरप्लस होगा।
* 22632 का विस्तार: बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस को रामेश्वरम तक बढ़ाने की मांग ताकि तीर्थ यात्रियों को सीधा लाभ मिले।
* 12403/12404 रूट परिवर्तन: प्रयागराज एक्सप्रेस 3 दिन झुंझुनू-सादुलपुर व 4 दिन चूरू-रतनगढ़ चलती है। झुंझुनू रूट से राजस्व कम मिलने पर इसे रोजाना बीकानेर-चूरू-फतेहपुर वाया चलाने की मांग, जिससे बीकानेर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि रेल मंत्री इन मांगों पर सकारात्मक फैसला लेकर बीकानेर संभाग के लाखों यात्रियों को राहत देंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!