कोटपूतली-बहरोड। (ईशाक खान): जिले की नारायणपुर तहसील मे अखिल भारतीय गुदडी धाम चबूतरा के तत्वाधान में वार्षिक पाटोत्सव 10 जून, बुधवार को मनाने का निर्णय लिया है। अखिल भारतीय सैन मंदिर हरसोरा धाम प्रधान संजय सैन बानसूर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगे। उपाध्यक्ष विजय सैन कोलाहेडा एवं कोषाध्यक्ष हितलेश सैन नारायणपुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति वार्षिक पाटोत्सव कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओ को अन्तिम रुप देकर निमंत्रण देने के लिए विभिन्न क्षेत्र में टीम रवाना हुई। जिसका शुभारंभ आज विराटनगर स्थित गणेश मंदिर में पीले चावल की रस्म निभाते हुए भगवान गणेश को प्रथम निमंत्रण अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व्यवस्थापक भजन लाल सैन नारायणपुर, सलाहकार आनन्द सैन ज्ञानपुरा, उप कोषाध्यक्ष कृष्ण सैन जोधपुरा ने भगवान गणेश से आयोजन की सफलता एवं सुखद सम्पुर्ण की कामना की। तत्पश्चात कोटपूतली पहुंचकर श्री नारायणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन एवं श्री सैन मंन्दिर (रजि.) समिति के वित्तीय सलाहकार बनवारी लाल सैन, सोनु सैन पण्डितपुरा समाजसेवी ने पाटोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की सेवा भाव के बिना कोई भी संस्था लंबे समय तक नहीं चल सकती, क्योंकि सेवा ही उसे समाज से जोड़ती है और कहा कि समय सिद्धांतों को नहीं बदलता, सिद्धांत ही समय को बदलते है। कार्यक्रम में सभी संस्थाओ के प्रधान एवं अध्यक्ष मय कार्यकारिणी सादर आमंत्रित है। नारायणी धाम, गढ़मोरा धाम, हरसोरा धाम, त्रिवेणी धाम, राजौरगढ़ धाम, राजस्थान प्रांतीय उत्थान समिति अलवर, बानसूर, नांगल चौधरी, बहरोड, कोटपूतली, खैरथल, विराटनगर, पावटा, शाहापुरा, नीमकाथाना, बड़नगर, समारोह के मुख्य अतिथि देवी सिंह शेखावत विधायक बानसूर, विनोद करेल अध्यक्ष अखिल भारतीय नारायणी धाम, अध्यक्षता संजय सैन प्रधान हरसोरा धाम, अति विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी सैन जयपुर अध्यक्ष अखिल भारतीय गढ़मोरा धाम, उपाध्यक्ष पूजा सैन जयपुर, सचिव मधु सैन अजमेर, जोरावर सैन अध्यक्ष महासभा त्रिवेणी धाम, श्री नारायणी सेना राष्ट्रीय संरक्षक मुरारीलाल सैन रामपुरा, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश सैन रामनगर कोटपूतली, राजस्थान प्रांतीय उत्थान समिति अलवर प्रधान राकेश सैन खेडतल, मुकेश सैन पत्रकार, जयपुर, प्रहलाद सैन पत्रकार, पावटा, अखिल भारतीय सैन महासभा गुदडी धाम चबूतरा नारायणपुर समिति की ओर से आग्रह है कि इस पाटोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे।
10 जून पाटोत्सव कार्यक्रम का सैन समाज ने गणपति को दिया प्रथम निमंत्रण
By -
June 02, 2026
0
Tags: