जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के आयुर योग एवं प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में हृदय रोग जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कायचिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो.एचएमएल मीणा ने किया। कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया उच्च रक्तचाप केवल एक बीमारी नहीं बल्कि हृदयाघात, स्ट्रोक और किडनी रोग जैसी गंभीर समस्याओं का मुख्य कारण बनता जा रहा है। आज के समय में तनावमुक्त जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित योग एवं समय पर स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक हो गई है।राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान आमजन को आयुर्वेद, योग एवं प्रिवेंटिव हेल्थकेयर के माध्यम से स्वस्थ जीवन की दिशा में जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रो.आरके जोशी ने बताया संस्थान में हार्ट, हाइपरटेंशन, स्ट्रेस एवं अन्य जीवनशैली से जुड़े रोगों के उचित परामर्श एवं रोकथाम हेतु संस्थान के नई ओपीडी सुश्रुत भवन के कमरा नंबर-3 में प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी (हृदय रोग प्रतिषेध) ओपीडी सप्ताह में 6 दिन नियमित रूप से संचालित की जा रही है। यहां रोगियों की जांच, चिकित्सीय परामर्श के साथ योग-प्राणायाम की जानकारी दी जाती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए डॉ.दीप्ति बिष्ट ने बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं CPR का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर उदय राज, प्रोफेसर शरद पोर्ट, डॉ.अभिषेक उपाध्याय, डॉ.रोहित कुमार एवं अन्य चिकित्सक एवं छात्र उपस्थित रहे।
साइलेंट किलर” हाई ब्लड प्रेशर पर NIA का बड़ा संदेश: आयुर्वेद, योग और ध्यान से मिल रहा राहत का नया रास्ता
By -
May 16, 2026
0
Tags: