मंदिर का ताला तोड़ एक किलो चांदी के छत्र ले उड़े चोर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने धमाल मचाते हुए मंदिर को निशाना बनाया है। जसनाथी सिद्ध पीठ और महाराज रूस्तम जी की तपोस्थली रूस्तम धोरा मंदिर में शुक्रवार दिन में चोर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी शुक्रवार सुबह बस पकड़कर गांव गए तो पीछे से करीब 10 बजे अज्ञात चोर मंदिर में घुसा और निज मंदिर का ताला तोड़कर करीब 1 किलो चांदी के 10 छत्र ले गया। मंदिर में हाल ही में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न किया गया व सभी छत्र एक साथ समेट एक ही थैली में रखे गए थे, जो चोर उठाकर ले गया। चोर बाइक पर आया और सीधे मंदिर में घुसा। पुजारी जब लौटे तो वारदात की जानकारी मिली। उन्होंने मंदिर कमेटी सदस्यों और राजलदेसर पुलिस को सूचना दी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो चोर की वारदात सामने आई। घटना के बाद श्रद्धालु पुलिस से मामले की जांच करने की मांग कर रहें है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!