सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV वैक्सीन पर कार्यशाला आयोजित, चार बालिकाएं बनीं ब्लॉक ब्रांड एम्बेसडर

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (सुभाष मिश्रा): कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, चिड़ावा के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत समिति सभागार में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के टीकाकरण और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपखण्ड अधिकारी डॉ.नरेश सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ.उमादत्त झाझड़िया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ब्लॉक के समस्त पीईईओ (PEEO) और निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और आरसीएचओ झुन्झुनूं डॉ.दयानन्द ने वैक्सीन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका बालिकाओं के लिए आजीवन सुरक्षा कवच की तरह है, जो उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों का खंडन करते हुए उनके वैज्ञानिक समाधान बताए और निर्धारित आयु वर्ग की सभी बालिकाओं के लिए इसे अनिवार्य बताया। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए उपखण्ड अधिकारी डॉ.नरेश सोनी ने ब्लॉक में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली चार बालिकाओं को 'ब्लॉक ब्रांड एम्बेस्डर' घोषित किया। इन बालिकाओं में शामिल हैं भूमिका व नेहा (पुत्री धर्मेन्द्र बालान, राजस्थान पब्लिक सी.सै. स्कूल, चिड़ावा), ​ईशानाज (पुत्री मोहम्मद इकबाल, पीएम श्री राजकला रा.बा.उ.मा.वि. चिड़ावा), ​सोनिया (पुत्री भंवरलाल, श्री जमनादास अडूकिया रा.उ.मा.वि. चिड़ावा) ​इन बालिकाओं ने एक स्वर में जिले की अन्य बालिकाओं और अभिभावकों से टीका लगवाने की अपील की। उपखण्ड अधिकारी ने समस्त संस्था प्रधानों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर जागरूकता पैदा कर पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में तहसीलदार रामकुमार पूनियां, बीसीएचएमओ डॉ.संतकुमार, डॉ.नितेश जांगीड़, नायब तहसीलदार बलबीर कुलहरी सहित एसीबीईओ सुरेश पायल एवं डॉ.कयूम अली मौजूद रहे। ​अंत में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ.उमादत्त झाझड़िया ने सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!