भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए राहत: नरहड़ में लगाए गए परिंडे, लोगों ने दिया सेवा का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0



नरहड़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गणपतराम बगरानिया स्मृति संस्थान की ओर से नरहड़ क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस दौरान लोकसभा झुंझुनूं के युवा भाजपा नेता डॉ.मधुसूदन मालानी ने कहा कि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए ठंडी छाया में दाना-पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य का कार्य है, संस्थान की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानी गणपतराम बगरानिया की जीवनी भेंट की गई। इस मौके पर रामसिंह बगरानिया, शाहिद पठान, अशोक कुमार मीणा, संजय कुमावत, कमल मीणा, अनिल मीणा, अमित मीणा एवं अरविंद मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!