लोहिया स्कूल के छात्रों ने जीब्रेन अबेकस चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (सुभाष मिश्रा): 2 अप्रैल 2026 को जीब्रेन अबेकस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें लोहिया शिक्षण संस्थान के कुल 56 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में हर्षिता ने प्रथम स्थान, भावी ने द्वितीय स्थान तथा सानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में प्रियांशु प्रथम, तेजल द्वितीय तथा सुशील और मोहित संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें ब्रेन कंपनी की तरफ से शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिन विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया उनमें अवनी, अयानशी, नवीन, मोहित, आरिज, जीनल, भावी, प्रांजल, मिस्ती, जीविका, तन्वी, भावेश, पार्थ, माहिका, कबीर, भाग्या, मानवी, पल्लव, जतिन, तक्षिता, इनाया, प्रियल, ऋषभ, आरव, नारवी, अयान आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक राम सिंह नेहरा, जगपाल यादव एवं अभय सिंह बडेसरा, प्रिंसिपल प्रमोदनी दुबे, प्रमिला झाझडिया, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा तथा पूरनमल गजराज सहित सभी विद्यार्थी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। ब्रेन निर्देशक प्रवीण जी एवं अबेकस प्रशिक्षिका उषा तंवर के निर्देशन में बच्चों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!