राधा निकुंज, गणेश नगर, कृष्ण सागर, विधानसभा नगर कॉलोनी के लिए सीवरेज लाइन कार्य का हुआ शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राधा निकुंज, गणेश नगर, कृष्ण सागर, विधानसभा नगर कॉलोनी के लिए सीवरेज लाइन कार्य का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा किया गया, साथ में उपस्थित रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र खरबास व समस्त कॉलोनी वासियों की उपस्थिति में प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, मानसरोवर, एसके शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, एडवोकेट विपिन कुमार, दिलीप चौधरी, नानूराम चौधरी, पदम सिंह चौधरी, मंगल चौधरी, मनीष माथुर, प्रभु दयाल पटवारी व समस्त महिला मंडल सहित कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। सीवरेज लाइन की यह समस्या विगत कई वर्षों से थी। इस समस्या का मुख्यमंत्री द्वारा निराकरण किया गया। निसंदेह आसपास की सभी कॉलोनीयों का सीवरेज लाइन जुड़ने से एक सुविधा प्रदान होगी। मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, मंगल चौधरी व राजेंद्र खरवास का समस्त कॉलोनी वासियों व मॉर्निंग वॉक फ्रेंड्स क्लब की ओर से भी सभी अतिथिगणों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!