जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अजमेर रोड, महापुरा बस्ती में 1 मई (श्रमिक दिवस) के अवसर पर इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा सराहनीय सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों एवं उनके परिवारों को फल, पानी एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित किए गए। संस्था की डायरेक्टर इंदु बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी में मजदूर वर्ग को राहत पहुंचाना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शिक्षा को लेकर भी पहल की गई। बच्चों को कॉपी, किताब एवं स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराने तथा उन्हें आगे निःशुल्क पढ़ाने का आश्वासन दिया गया। संस्था ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग किया जा सके। अंत में इंद्रलोक फाउंडेशन ने सभी समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।
इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा मजदूरों एवं उनके परिवारों के लिए किया गया सेवा कार्य
By -
May 02, 2026
0
Tags: