निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को उपखंड कार्यालय में सामूहिक शिक्षक सभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खंड अध्यक्ष सुवालाल मीणा एवं खंड मंत्री रामनरेश विजय व जिला कोषाध्यक्ष विमल कुमार विजय ने बताया कि मांगो को लेकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
3/related/default