अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: निवाई पुलिस की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट मे मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्यवाही के दौरान टीम में महिला हेड कांस्टेबल अनीता, कांस्टेबल कुलदीप व कांस्टेबल राजेश शामिल रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाने में सुरक्षार्थ खड़ा करवा दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!