बस आगे चल रहे ट्रक से भिडी: चालक, परिचालक व एक यात्री घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग 52 की गुंसी पुलिया पर बुधवार की रात करीब 1.30 बजे एक निजी बस की आगे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिससे बस चालक, परिचालक व एक यात्री घायल हो गये। सदर थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक निजी स्लीपर बस झालावाड़ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान बुधवार रात्रि करीब 1.30 बजे इस बस की गुंसी पुलिया पर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। बस के भिड़ते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में बस के चालक, परिचालक एवं सवारी बूंदी निवासी प्राची अग्रवाल पुत्री रमेशचंद अग्रवाल घायल हो गये। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचाया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सवारी प्राची अग्रवाल को जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!