आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत सामतीपुरा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत बुधवार को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ.हरिओम प्रताप सिंह व आयुर्वेद कम्पाउण्डर नरेन्द्र कुमार सहारिया की उपस्थिति में सामतीपुरा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन में किया गया। शिविर में 45 किशोरी बालिकाओं की रक्ताल्पता, रक्तचाप व मधुमेह रोग संबंधी जाँच की गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ.हरिओम प्रताप सिंह ने बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व संतुलित आहार अपनाने के फायदों के बारें में बताया। उन्होंने बालिकाओं को अपनी जीवनशैली में योग व प्राणायाम को शामिल करने का भी सुझाव दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!