खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक आहोर के कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के निदेशक अरविन्द कुमार रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित ’’आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम’’ के अंतर्गत जिले के आकांक्षी ब्लॉक ’’आहोर’’ में कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आकांक्षी ब्लॉक आहोर के अंतर्गत निर्धारित ’’39 प्रमुख संकेतकों’’ एवं ’’5 थीम (स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, आधारभूत संरचना)’’ पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रगति की समीक्षा करते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के निदेशक अरविन्द कुमार रावत ने आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने, आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, सीएमएचओ डाॅ.भेराराम जाणी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भंवरलाल परमार सहित विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!