रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): निजी विद्यालय संघ रानीवाड़ा के पदाधिकारियों ने सड़क दुर्घटना में असमय काल कवलित हुए स्कूल संचालक स्व.मोहन लाल मेघवाल के घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और आर्थिक संबल प्रदान किया। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मांगी लाल परिहार ने बताया कि स्व.मोहन लाल पुत्र गोदाराम मेघवाल स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल घर जा रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे दूध के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्व.मोहन लाल अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के मुखिया का इस तरह अचानक चले जाना परिवार पर पहाड़ टूटने जैसा है। इस दुखद घड़ी में निजी विद्यालय संघ की ओर से परिवार को 72,100 रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष रेवेंद्र पुरोहित, कोषाध्यक्ष शंकर लाल चौधरी, मनोज कुमार परमार, तरुण कुमार गहलोत, रामलाल बिश्नोई, सुखराम बिश्नोई, कृष्ण कुमार देवासी, अशोक कुमार चौधरी, सरदार सिंह भोमिया, एडवोकेट नरसी राम गहलोत, जसपाल राणा, मोहन लाल गोयल, बरकत खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में दिवंगत स्कूल संचालक के परिवार को निजी विद्यालय संघ ने दी सांत्वना, ₹72,100 की आर्थिक सहायता
By -
May 13, 2026
0
Tags: