नोहटा के जंगल में लगी आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव नोहटा के जंगल में अचानक भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते झाडिय़ों सहित कई हरे-भरे पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे काफी वनस्पति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर फायरमैन अजय यादव, दिलखुश गुर्जर, धोलूराम मीणा एवं चालक हरिनारायण मीणा तुरंत दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि तेज हवाएं चल रही थीं, जिसके कारण आग की लपटें तेजी से नोहटा गांव की ओर बढ़ रही थीं। दमकल कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाने में सफलता प्राप्त की। अग्निशमन दल के सदस्यों ने बताया कि यदि समय रहते टीम मौके पर नहीं पहुंचती, तो तेज हवाओं के चलते आग विकराल रूप धारण कर लेती और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की पूरी आशंका थी। समय पर की गई कार्रवाई से एक बडा हादसा टल गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!