उत्कृष्ट परिणाम के साथ बिरला स्कूल पिलानी ने कायम रखी शैक्षणिक श्रेष्ठता

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज करते हुए सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 91 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। मानविकी संकाय में भूमिका ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में एकाक्ष डैला ने 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं वाणिज्य संकाय में नंदिनी ने 94.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के 24 विद्यार्थियों ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, एआई, कंप्यूटर साइंस, भूगोल एवं बिजनेस स्टडीज़ विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परीक्षा प्रभारी राजीव माहेश्वरी ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन के कारण विद्यालय ने यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासित प्रयास और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर परिश्रम एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापक एसपी आनंद (डे विंग सीनियर) ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!