किशोरपुरा व राजस्व ग्राम गुलाबपुरा में पानी की समस्या को लेकर बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0
       
                               
ककराना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): क्षेत्र में गर्मी के मौसम में चल रही पानी की गम्भीर समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत ककराना के राजस्व ग्राम गुलाबपुरा मे भी आम जन में पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। मई जून के महीने में सरकार पूरे प्रदेश भर में निःशुल्क टैंकर चलाती है लेकिन इस टैंकरो में अधिकारी व कर्मचारी कागजों में डलवा रहे हैं टैंकर। धरातल पर एक भी टैंकर नहीं। इस प्रकार चौफुल्या चंवरा के मोरिंडा में बुधवार को किशोरपुरा के हरिजन बस्ती किशोरपुरा रोड़ पर जल संघर्ष समिति अध्यक्ष नत्थू राम सैनी की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित हुई, जिससे क्षेत्र के लोगों ने पेयजल की गम्भीर समस्या पर सवाल उठाए। जल संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट केके सैनी ने कहा कि इस समय सरकार नि:शुल्क टैंकर की सप्लाई मई जून में करवाती है लेकिन आज अभी तक भी राजस्व ग्राम गुलाबपुरा में टैंकर नहीं डाले गए हैं लेकिन अधिकारी कर्मचारी कागजों में टैंकरों की सप्लाई करवा रहे हैं, गुलाबपुरा में कई वर्षों से गंभीर समस्या बनी हुई है। गरीब लोग 500 से 800 रुपए देकर पानी के टैंकरो डलवाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। अधिकारी कर्मचारी आंख बंदकर ऑफिस में सो रहे हैं। इस राजस्व गांव में पेयजल कि किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा पड़ा है।प्रशासन व PHED विभाग की अनदेखी व लापरवाही नजर आ रही है, जिसके लिए 10 मई को किशोरपुरा में आयोजित मीटिंग में भी जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अनुप अग्रवाल को अवगत करवाया गया था। जिसमें विभाग के सहायक अभियंता के द्वारा आश्वासन में 2-3 दिन में टैंकरों से पानी की सप्लाई करवाने की बात कहीं। इस दौरान मदन मेघवाल, शीशराम रावत, अध्यक्ष नत्थू राम, महेंद्र सिंह कड़वासरा, विजेन्द्र गोठवाल, बाबूलाल बड़कोदिया, शंकर लाल खींची, जितेन्द्र गोठवाल, जगदीश खींची, रामस्वरूप, मदन लाल बड़जातिया, विजय कुमार, विजेन्द्र , भोपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र मेघवाल, विजेंद्र मेघवाल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!