जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है तब तब भगवान विष्णु अवतार लेते हैं: पं.राजेश शास्त्री

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। श्रद्धालु पवन साहू ने बताया कि गुरुवार को कथा वाचक पंडित राजेश शास्त्री जयसिंहपुरा ने भगवान श्रीराम के चरित्र से संबंधित चित्रण और भगवान श्रीराम के मर्यादा रूप का वर्णन किया। इस अवसर पर राम दरबार की झांकी सजाई गई। इसके बाद श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग का वर्णन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है तब तब भगवान विष्णु अवतार लेते हैं और राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों का संहार करते हुए अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा प्रसंग में जैसे ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ, वैसे ही पंडाल में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाने लगे। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की सहित कई जयकारे लगाए। इस दौरान बाबूलाल, सतेन्द्र, दुष्यंत, आशीष, बालकिशन, रूपनारायण, घनश्याम, चेतन, इंद्रा, वंदना, पूजा, प्रियंका, सीमा व रेखा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!