महासभा आपके द्वार कार्यक्रम के पंचम चरण का हुआ समपन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वावधान में महासभा आपके द्वार कार्यक्रम के पंचम चरण का जिलाध्यक्ष शंकरलाल हाथीवाल के सानिध्य में गावं बगडी में समारोह पूर्वक समापन किया गया। जिला महामंत्री रामभज वर्मा बगड़ी ने बताया कि महासभा आपके द्वार कार्यक्रम के पंचम चरण में मालपुरा के 15 एवं पीपलू के 23 गाँवों व ढाणियों में महासभा की टीम ने सामाजिक कुरुतियों को रोकने, सामाजिक आयोजनों में फिजूल खर्ची रोकने, वैवाहिक विवाद एवं आपसी झगड़ों को कोर्ट की बजाय समाज में सुलझाने, समाज की जनगणना करने, ग्रामवार समितियों का गठन करने, बालिका शिक्षा, महासभा को मजबूत करने के लिए नवीन सदस्य बनाने, माता पिता की सेवा करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं नशाखोरी, दुर्व्यसनों को बंद करने के लिए समाज को जागरूक किया गया। इस दौरान गांवों की समस्याओं को भी सूचीबद्ध किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामभज वर्मा, पीपलू अध्यक्ष पन्नालाल वर्मा, रामलाल लोहरवाडा एवं शिक्षाविद रामपाल बांसोटिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!