निवाई (लालचंद माली): श्रीयादे मां प्रजापति समाज सेवा समिति निवाई का दिवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव रविवार को नवीन प्रजापति बाईपास निवाई में तहसील अध्यक्ष शिवदयाल प्रजापति के नेतृत्व में किया जाएगा। समिति महामंत्री राजाराम प्रजापति ने बताया कि रविवार को प्रातः 10 बजे से चुनाव कि प्रकिया शुरू हो जाएगी। चुनाव प्रकिया में सर्वसम्मति से अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। तहसील के सभी-समाज बन्धुओं से चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
3/related/default