रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ सोमवार को पंचायत समिति रानीवाड़ा के ग्राम पंचायत बामनवाड़ा मुख्यालय पहुंचा, जहां ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ रथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत विकसित राजस्थान के मॉडल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल के निर्देशानुसार ग्राम रथ के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार अपने दो वर्षों के विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच आई है। साथ ही उन्नत राजस्थान के निर्माण के लिए सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों से सुझाव लेकर उन्हें योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, बेहतर अवसर एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में अनेक ठोस एवं परिणामदायी कार्य हुए हैं, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जो आत्मनिर्भर और समृद्ध राजस्थान की मजबूत नींव रख रहा है।
भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी के साथ ग्रामीणों से लिए जा रहे सुझाव: खण्डेलवाल
By -
May 04, 2026
0
Tags: