भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर मनाई जीत की खुशियां

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद रानीवाड़ा मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसमर्थन की जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रिड़मल सिंह डाभी, मंडल महामंत्री गोविंद रावल, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजयराज चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!