कांटोली पहुंचे डॉ.किरोड़ी लाल मीणा, मां भद्रकाली के किए दर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव काटोली में स्थित मां भद्रकाली मंदिर में कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने मां भद्रकाली के दर्शन करके खुशहाली की मनोकामना की। उन्होंने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना करके 136 देवी-देवताओं के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। डॉ.मीणा ने मंदिर की विशेषता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का मंदिर शायद ही कहीं और देखने को मिले। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे सेवा कार्यों को अनूठा बताते हुए इसे आस्था का प्रमुख केंद्र बताया। मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीराम महाराज अघोरी ने डॉ.मीणा के जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ.मीणा ने जनता के लिए सैकड़ों आंदोलन किए और कई बार जेल भी गए हैं। उनका जीवन पूरी तरह जनसेवा को समर्पित रहा है। अघोरी महाराज ने उन्हें समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वह लोगों के लिए संकट के समय सहारा बनते हैं। मंदिर परिसर में कृषि मंत्री के आगमन पर भक्तों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने उन्हें शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गोविंद नारायण मीणा, रतनलाल मीणा, मदनलाल मीणा, गगासहाय मीणा, बिहारी मीणा, हनुमान मीणा, मनीष फौजी, महेंद्र मीणा, अनिल काटोली व अशोक सहित कई श्रद्धालुओं ने मंदिर के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की और इसे धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!