निवाई (लालचंद माली): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं जनमानस में योग के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक के सभी आयुर्वेद औषधालयों में 50 दिवसीय काउंट डाउन योगाभ्यास शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या 20 जून तक चलेगा। नोडल प्रभारी डॉ.हरीश टेलर ने बताया कि यह योग कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। योग प्रशिक्षक अशोक गुर्जर ने योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी, जिससे आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को बीमारियों से दूर रखना व बल्कि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना भी है।
3/related/default