मां वैष्णो देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव नोहटा में गौ संत प्रकाशदास महाराज व साध्वी नाथी बाई के सानिध्य में मां वैष्णो देवी मूर्ति के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महोत्सव के संयोजक दशरथ सिंह नोहटा ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोचारण के साथ हवन कुण्ड में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी, जिससे आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया। इस दौरान प्रतिदिन पूजा अर्चना की जा रही है। महोत्सव में देवेंद्र शर्मा, रामस्वरूप जाट, सुरज्ञान जाट, कुम्भााराम चौधरी, रामराज जाट, कानाराम चौधरी, रामधन जाट, डॉ.धर्मराज चौधरी, तेजराम चौधरी, हनुमान जाट, देवेंद्र सिंह व कुलदीप जाट सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!