रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): स्वामी आत्मानंद सेवा संस्थान वात्सल्यधाम में गुरुवार को माहेश्वरी समाज के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मदन माहेश्वरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्थान पहुंचने पर पंडित आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया। संस्थान निदेशक अमृत पुरोहित ने साफा पहनाकर एवं श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर उनका सम्मान किया। मदन माहेश्वरी ने वात्सल्यधाम स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में अमन-चैन एवं खुशहाली की कामना की। संस्थान निदेशक अमृत पुरोहित ने कहा कि मदन माहेश्वरी लंबे समय से निष्पक्ष, निडर एवं बेबाक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज के तहसील अध्यक्ष बनने से समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मदन माहेश्वरी पिछले कई वर्षों से धर्म, अध्यात्म, सेवा एवं मानवता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। तहसील अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्रभर में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर आनंद शास्त्री महाराज, सतीश पांडे, भंवरलाल गोयल, केराराम चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वात्सल्यधाम में माहेश्वरी समाज के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मदन माहेश्वरी का स्वागत
By -
May 28, 2026
0
Tags: