श्री जलंधरनाथजी मंदिर करवाड़ा का वार्षिकोत्सव संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): निकटवर्ती करवाड़ा गांव स्थित आजोणों का गोलियां में श्री जलंधरनाथजी महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। भक्त सालुराम देवासी ने बताया कि वर्ष 2022 में सिरेमंदिर जालौर के गादीपति श्री श्री 1008 गंगानाथजी महाराज के सानिध्य में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी पर जागरण एवं ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी को मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार रात्रि को “एक शाम श्री जलंधरनाथजी के नाम” भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारायणनाथ गोस्वामी दांतवाड़ा एंड पार्टी ने भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!