खल से भरा ट्रेलर पलटा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (जय नारायण बिस्सा): जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 911 पर एक ट्रक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आई है। हादसा दूध डेयरी के पास हुआ, जहां अचानक ट्रेलर सड़क पर पलट गया।जानकारी के अनुसार ट्रेलर खल से भरा हुआ था और बीकानेर से अनूपगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन चालक ने सड़क पर आई गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रेलर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!