गाटर में तोलिए से फांसी लगाकर की आत्महत्या

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (तोलाराम मारु): जिले में आत्महत्याओं के मामले थम ही नहीं रहे है। अगर जिले भर के आंकड़ों पर नजर डाले तो औसतन प्रतिदिन एक से दो जने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर रहे है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 27 मई को गांव कितासर बिदावतान में एक युवक ने तोलिए से फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में कितासर बिदावतान निवासी संपत सिंह ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि मृतक शायर सिंह पिछले चार-पांच वर्षों से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज सीकर में चल रहा था। घटना वाले दिन वह खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया था। बाद में परिजनों ने संभाला तो वह मकान के गाटर में तोलिए के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!