पारीक सेवा समिति की कार्यकारिणी घोषित, विश्वास पारीक बने मीडिया प्रभारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पारीक सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है। समिति अध्यक्ष भागीरथ पारीक ने अनुभवी व युवा चेहरों के सामंजस्य के साथ नई टीम की घोषणा की है। अध्यक्ष भागीरथ पारीक ने बताया कि कार्यकारिणी में सीताराम जोशी, नवल किशोर, पुरुषोत्तम, बद्री रामका, रमाकांत व रामकिशन लाछड़ को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रघुवीर पारीक, गोपाल लाछड़, सुरेश और जयप्रकाश पारीक बंपुई को नियुक्त किया गया है। वहीं कैलाश रामका, कुलदीप जोशी, पवन, कैलाश सिरस, योगेंद्र व अनिल पारीक सिरस को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनीष कैसोट को महामंत्री व रवि सिरस, नरेश हरमाड़ा, रामबाबू, सुरेश शिवाड़, राजेश व दुष्यंत पारीक को मंत्री, चेतन पारीक को कोषाध्यक्ष एवं गोविंद जटावती सह कोषाध्यक्ष व विश्वास पारीक को मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। सुनील उपाध्याय, धनराज, कमलेश, रवि जोशी, सत्यदेव भाया, अशोक मामडोली व अशोक कुरेडी को संगठन मंत्री बनाया गया है। गिर्राज मोहन, पवन बंपुई, राजेश नटवाड़ा, सुरेश सरस्वती, हनुमान रामका, सुरेश मास्टर एवं उमेश शिवाड़ को परामर्श समिति में शामिल किया गया है। अध्यक्ष पारीक ने बताया कि जल्द ही नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!