अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ व हनुमान चालीसा पाठ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के तत्वावधान में अवकाश कटौती के विरोध में सद्बुद्धि यज्ञ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं एवं अवकाश कटौती के निर्णय के विरोध में प्रदेश संगठन के आह्वान पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने व शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक वर्ग सदैव शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए कार्य करता रहा है, लेकिन लगातार लिए जा रहे निर्णयों से शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन ने सरकार से शिक्षकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अवकाश कटौती संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री हनुमान प्रसाद बैरवा, जिला मंत्री मुकेश कुमार मीणा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पीपलू तहसील अध्यक्ष मोरपाल गुर्जर, मंत्री हेमराज माली, निवाई तहसील मंत्री ताराचंद बैरवा व जिला प्रवक्ता दिनकर विजयवर्गीय सहित अन्य जिला पदाधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि एवं कई शिक्षक मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!