बार एसोसिएशन ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भीषण गर्मी व बढ़ते तापमान को देखते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय के विभिन्न स्थानों पर पेड़ों पर पानी के परिंडे लगाकर बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने का संदेश दिया। इस दौरान न्यायाधीश रवींद्र प्रताप सिंह एवं अंजली सिंह ने पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करते हुए आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की। उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने कहा कि पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास है। ऐसे छोटे-छोटे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ आने वाली पीढिय़ों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी जागरूकता हजारों पक्षियों के जीवन को बचा सकती है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर पानी के बर्तन रखने की अपील की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया लाल मीणा, एडवोकेट नरेंद्र चौधरी, महासचिव रामजीलाल जाट, एडवोकेट दयाराम गुर्जर, तेजभंवर सिंह, रामेश्वर जाट, बनवारी लाल यादव, किशन सैनी, विनोद जाट, राकेश कुमार मिश्रा, अशोक लांगडी, अंकित चौधरी व कोमल चौधरी सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!