झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने कांस्टेबल भींवाराम कै पैतृक गांव भोड़की पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक काला ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखकर कांस्टेबल भींवाराम को शहीद का दर्जा देने के लिए मांग की। पत्र में उन्हें लिखा कि भींवाराम मेघवाल चालक, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस एवं समर्पण के साथ किया। 17 मई को पुलिस गश्त के दौरान बदमाशों के पीछा करते समय गाड़ी का दुर्घटना का शिकार होने पर असामयिक निधन को प्राप्त हुए हैं। उनके निधन से परिवार, समाज एवं विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। भींवाराम मेघवाल चालक ने अपने सेवाकाल में सदैव ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। कर्तव्य पालन के दौरान हुई इस दुर्घटना में उनका बलिदान अत्यंत दुःखद एवं सम्माननीय है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें "शहीद" का दर्जा प्रदान किया जाना न्यायोचित एवं प्रेरणादायक होगा। अतः भींवाराम मेघवाल चालक (पुलिस) को शहीद का दर्जा प्रदान कर उनके परिवार को उचित सम्मान एवं सरकारी सहायता उपलब्ध करावाए, ताकि उनके परिजनों को संबल मिल सके तथा समाज में सेवा एवं बलिदान की भावना को प्रोत्साहन प्राप्त हो।
विधायक काला ने कांस्टेबल भींवाराम को शहीद का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
By -
May 25, 2026
0
Tags: